फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी तलाशने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें: आशीष सूद

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने विद्यार्थियों से नवाचार व उद्यमिता की सोच विकसित कर भविष्य में रोजगार देने वाले बनने का आह्वान किया है। दक्षिण जिले की जिला नवाचार परिषद (डीआईसी) प्रतियोगिता के तहत सीएम श्री स्कूल नानकपुरा में आयोजित इनोवेशन शोकेस को संबोधित करते हुए सूद ने कहा कि सरकार स्कूल स्तर से ही विद्यार्थियों में जोखिम लेने व समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने का माहौल तैयार कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने छात्रों को असफलताओं को सीखने का अवसर मानने और समाज की जरूरतों के अनुरूप कम लागत वाली तकनीकें विकसित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में छात्रों की ओर से विकसित स्मार्ट सेग्रिगेशन डस्टबिन, एल्डरली केयर मेडिसिन अलार्म और स्ट्रीट सेफ्टी ड्रोन सिस्टम जैसे नवाचार आकर्षण का केंद्र रहे।
उद्यमी मीतू पुरी ने राजकीय सहशिक्षा विद्यालय नंबर-1 के छात्रों के इको ब्लेज टेक स्किनकेयर ऐप के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। एमएसएमई के निदेशक रवि सिन्हा ने सरकारी स्तर पर मार्गदर्शन व सहयोग का भरोसा दिया। प्रतियोगिता में जोन-23 व 24 की स्टार्टअप स्टॉर्मर्स से चयनित टीमों ने हिस्सा लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें