फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बैंक अधिकारी बनकर कर डाली ठगी

Mon, 25 Jul 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी बैंक अधिकारी बन लोगों से ठगी करने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। चावला कॉलोनी क्षेत्र में बदमाशों ने बैंक अधिकारी बन एक व्यक्ति से फोन पर उसके एटीएम की सारी जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद खाते से करीब 10 हजार रुपये उड़ा लिए। पीडित का कहना है कि मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


चावला कॉलोनी निवासी हरीश ने पुलिस को बताया कि शनिवार को उसके पास एक व्यक्ति ने फोन करके अपना परिचय उनके बैंक के अधिकारी के रूप में दिया। फोन करने वाले ने कहा कि उनका एटीएम कार्ड ब्लॉक हो गया है।

अब उन्हें नया कार्ड दिया जाएगा। इसके लिए उसने एटीएम कार्ड के नंबर और पिन नंबर की जानकारी मांगी। हरीश उसकी बातों में आ गया और एटीएम से संबंधित सारी जानकारी दे दी। इसके कुछ समय बाद ही उनके खाते से करीब 10 हजार रुपये निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें