फरीदाबाद की नगला एंक्लेव कॉलोनी निवासी संजय की पत्नी बबिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके गले पर रस्सी या किसी चीज से कसे जाने के निशान मिले हैं। मृतका की बहन और पति का कहना है कि किसी मनचले से तंग आकर महिला ने फांसी लगाकर जान दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पर्वतीया कॉलोनी चौकी इंचार्ज ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को संजय ने उन्हें सूचना दी थी कि बबिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। जब वह मौके पर पहुंचे तो शव जमीन पर रखा हुआ था।
घर पर संजय के अलावा मृतका की बहन और कुछ अन्य लोग मौजूद थे। संजय और उसकी साली ने मोहल्ले के एक युवक पर बबिता के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए बताया कि इससे दुखी होकर ही उसने फांसी लगाकर जान दी।
एसएचओ सारन ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट होंगे। रिपोर्ट के आधार पर ही तफ्तीश की दिशा तय की जाएगी।