फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG लीकेज से जबरदस्त धमाका, उड़े खिड़की दरवाजे दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पालम इलाके के साध नगर में बुधवार सुबह एलपीजी लीकेज के कारण एक घर में जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। हादसे में बुजुर्ग समेत दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन लोग बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन


घायलों को सफरदजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों की शिनाख्त सत्यवती देवी (82) और उषा (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने बुधवार को डीडीयू अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस की मानें, तो धमाका इतना जबरदस्त था कि घर की खिड़की व दरवाजे तक उड़ गए।

गैस जलाई तो अचानक धमाके साथ घर में आग लग गई

पालम थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, ऋषि कुमार गुप्ता (50) परिवार के साथ गली नंबर-1, साध नगर में किराए के मकान में दूसरी मंजिल के फ्लैट में रह रहे हैं।

इनके परिवार में मां सत्यवती देवी, पत्नी उषा के अलावा दो बच्चे नेहा (20) और सौरभ गुप्ता (22) हैं। बुधवार सुबह करीब 6:15 बजे उषा चाय बनाने के लिए उठी। रसोई में पहुंचकर जैसे ही उसने गैस जलाई अचानक धमाके साथ घर में आग लग गई।

धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े।
विज्ञापन

जली हुई हालत में उषा व सत्यवती के शव निकाले गए

मामले की सूचना पुलिस व दमकल कर्मियों को दी गई। किसी तरह घायल ऋषि, नेहा व सौरभ को फ्लैट से निकालकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह करीब 7:20 बजे आग पर काबू पाने के बाद बुरी तरह जली हुई हालत में उषा व सत्यवती के शव निकाले गए।

पुलिस के मुताबिक, ऋषि ने एक माह पूर्व ही अजित नामक अधिवक्ता से फ्लैट किराए पर लिया था। ऋषि के बाकी दो भाई भी किराए का मकान लेकर परिवार के साथ अलग रह रहे हैं।

पालम थाना पुलिस व एफएसएल की टीम धमाके के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस को घर में रखे एलपीजी सिलेंडर सुरक्षित मिले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें