दिल्ली में होली के बाद से मौसम सुहावना बना हुआ है। गर्मी ने अभी अपने तेवर कड़े नहीं किए हैं। अब इस सप्ताह के अंत से पारा में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी और तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से 20 व 21 मार्च को बहुत हल्की बारिश की संभावना है। लेकिन इससे तापमान में कुछ खास असर नहीं पड़ेगा।