फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime News: बलजीत को मारने से पहले बदमाशों ने पूछा नाम... इशारा समझ अंदर गए, चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां

Wed, 19 Mar 2025 07:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

बदमाशों ने फायरिंग करने से पहले दिनेश यादव का नाम पूछा। कार्यालय के बाहर मौजूद एक कर्मचारी ने दिनेश यादव के अंदर सोए होने की बात कही थी। इसके बाद दोनों बदमाश अंदर घुस गए।
विज्ञापन
Haryana Crime News - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के गुरुग्राम के गांव हयातपुर स्थित कार्यालय में बीते मंगलवार की शाम लगभग चार बजे हुई फायरिंग में बलजीत यादव की मौत हो गई। बुधवार की दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक बलजीत यादव ने गांव में ही डेयरी का काम भी किया हुआ है। डेयरी में बलजीत यादव ने लगभग 15 भैंस रखी हुई हैं और सुबह व शाम के समय वह डेयरी में जाता था। बीते मंगलवार को भी दोपहर के बाद अगर बलजीत यादव डेयरी में चला जाता तो उसकी जान बच जाती। 

विज्ञापन

बलजीत यादव के परिवार में उसकी पत्नी हैं और बेटे व बेटी की शादी हो चुकी है। मृतक बलजीत यादव का बेटा टाइल कंपनी का काम करता है। बलजीत यादव बीते मंगलवार को अपने पोते की तबीयत खराब होने के चलते उसको डॉक्टर के पास ले गया था। पोते को डॉक्टर से दिखाने के बाद वह डेयरी में जाने की बजाय अपने भतीजे दिनेश यादव के पास कार्यालय में आकर सो गया था। 

मृतक के चाचा चरण सिंह ने बताया कि गांव में बलजीत यादव के साथ किसी भी व्यक्ति की कोई रंजिश या दुश्मनी नहीं थी। जिला झज्जर में ही शराब के ठेके खोलने को लेकर कुछ समय से एक ग्रुप के साथ रंजिश चल रही थी। उन्होंने बताया कि कार्यालय में आए दोनों बदमाशों ने फायरिंग करने से पहले दिनेश यादव का नाम पूछा। कार्यालय के बाहर मौजूद एक कर्मचारी ने दिनेश यादव के अंदर सोए होने की बात कही थी। इसके बाद दोनों बदमाशों ने कार्यालय के अंदर आकर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में बलजीत यादव की मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें- Delhi: सत्येंद्र जैन की फिर बढ़ी मुश्किलें, ACB ने रिश्वत लेने के मामले में दर्ज की एफआईआर
विज्ञापन

बलजीत यादव को लगी पांच गोली
कार्यालय में फायरिंग के दौरान एक बदमाश में बेड पर सो रहे बलजीत यादव को गोलियां चलाई। बलजीत यादव को पांच गोलियां लगने से मौत हो गई। इसमें तीन गोलियां शरीर के आरपार हो गई, जबकि दो गोली शरीर में ही मिली थी। तीन गोली कमर में लगी थीं, एक गोली पेट में और एक गोली बाएं हाथ पर लगी थी। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. दीपक माथुर ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान दोनों गोलियां निकाल दी गई हैं। एक गोली छाती से निकाली है, जबकि दूसरी गोली बाएं हाथ में फंसी हुई थी। गोली लगने से मृतक के हाथ की हड्डी टूटी मिली।

संबंधित वीडियो-


यह भी पढ़ें- बारिश में नहीं डूबेगी दिल्ली!: LG ने किया सुनहरी पुल नाले का निरीक्षण, सीएम रेखा बोलीं- मशीन से हटाई जाएगी गाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें