आपने अक्सर सुना होगा कि दिल्ली पुलिस ने किसी खूंखार आतंकी या अपराधी को पकड़ने में सफलता पाई। यही नहीं आपने ये भी सुना होगा कि दिल्ली पुलिस दूसरे राज्यों के बड़े केस सुलझाने में भी मदद कर रही है लेकिन इस बार पुलिस के सामने एक बड़ा ही अजीब मामला सामने आया है।
फिलहाल दिल्ली पुलिस एक बकरी और तीन बकरों की तलाश कर रही है। जिन्हें ढूंढने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
बता दें कि दिल्ली के करावल नगर से मंगलवार को एक केले के गोदाम मालिक के चार बकरे-बकरी चोरी हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, अफजल परिवार के साथ शिव विहार, करावल नगर में रहते हैं।