फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान, आशियाने की चाह में ठगी के शिकार न हो जाएं

Sat, 28 Nov 2015 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आवास विकास परिषद की सिद्धार्थ विहार योजना में निजी बिल्डर प्रोजेक्ट में फ्लैट लेने वाले लोग ठगी के शिकार हो सकते हैं। दरअसल, योजना में कई बिल्डरों की जमीन की रजिस्ट्री तक नहीं हुई है। इसके बावजूद वह धड़ल्ले से फ्लैट की बुकिंग कर रहे हैं। ऐसे में बुकिंग कराने वाले लोगों का रुपया डूब सकता है। परिषद जल्द ही यहां कैनोपी लगाकर बुकिंग करने वाले बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


सिद्धार्थ विहार योजना में कई प्लॉटों पर बिल्डर प्रोजेक्ट लांच हो चुके हैं। योजना में ही एक ग्रुप ने अपना प्रोजेक्ट भी लांच किया है, जिसकी बुकिंग कैनोपी लगाकर की जा रही है। मामले में किसानों ने आवास विकास परिषद से शिकायत की।

अधिशासी अभियंता एससी राय ने बताया कि ईशान ग्रुप को अभी तक जमीन की रजिस्ट्री नहीं की गई है। न ही यहां नक्शा पास हुआ है। बिना रजिस्ट्री और मैप अप्रूवल के बुकिंग की शिकायत मिली है। जल्द ही बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माने का नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


वैसे इस मामले में आवास आयुक्त मोहम्मद शाहबुद्दीन ने बताया कि छह माह पहले भी बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। जल्द ही बिल्डर की कैनोपी और टेंट उखाड़कर कार्रवाई की जाएगी।

लोगों से अपील की गई है कि वे बुकिंग करवाने से पहले योजना की पूरी जानकारी परिषद कार्यालय से ले लें। उधर, ईशान ग्रुप के जीएम संदीप राय ने बताया कि वह किसी प्रकार की बुकिंग नहीं कर रहे हैं। सिर्फ मार्केट का सर्वे कराया जा रहा है। बुकिंग के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें