फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बीबीए के छात्र को महंगी पड़ी फेसबुक पर दोस्ती, युवती ने बहाने से बुलाकर बंधक बनाया

Mon, 06 Jan 2020 08:51 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फेसबुक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

गुरुग्राम के सोहना निवासी बीबीए के छात्र को फेसबुक पर एक युवती से दोस्ती करना काफी महंगा पड़ गया। युवती ने बातचीत कर युवक को मिलने के बहाने वजीराबाद बुलाया। यहां युवक से संबंध भी बना लिया। इसी दौरान वहां पहुंचे दो महिलाएं व दो युवकों ने छात्र को पकड़कर बुरी तरह से पीटा और बंधक बना लिया।

विज्ञापन


इसके बाद दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर युवक से 10 लाख रुपये की मांग की। पीड़ित युवक ने परिवार को इसकी सूचना दी। पीड़ित के भाई ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने वजीराबाद के एक मकान में छापा मारकर युवक को मुक्त कराया और आरोपी युवती, उसकी मां समेत कुल पांच को दबोचा लिया। पुलिस ने मारपीट और जबरन वसूली का मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। 

पुलिस के मुताबिक पीड़ित 25 वर्षीय सलमान (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ सोहना, गुरुग्राम में रहता है। वह बीबीए का छात्र है। करीब एक माह पूर्व फेसबुक पर एक युवती से सलमान की दोस्ती हुई। दोनों ने एक दूसरे के नंबर लिए और बातचीत करने लगे। करीब 10 दिन पूर्व चांदनी चौक इलाके में दोनों मिले। युवती ने सलमान और उसके परिवार के बारे में जानकारी जुटा ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि रविवार को युवती ने सलमान को कॉल कर वजीराबाद मिलने के लिए बुलाया। सलमान वजीराबाद के संगम विहार में पहुंचा। यहां युवती उसे मिली। बातचीत के बाद सलमान ने लड़की की सहमति से उसके साथ संबंध बनाए। इसी दौरान दो महिलाएं व दो युवक जबरन उस घर में घुस गए। आरोपियों ने सलमान को जमकर पीटा। बाद में उसे जबरन दुष्कर्म के झूठे आरोप में फंसाने की बात होने लगी। बातचीत के दौरान आरोपियों ने सलमान से 10 लाख रुपये की मांग की। सलमान ने कॉल कर अपने भाई को सारी बात बताई और दस लाख रुपये लाने के लिए कहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें