गुड़गांव के सेक्टर 40 में रहने वाले एक व्यक्ति ने पब में पार्टी के दौरान मारपीट का आरोप लगाया है। सुशांत लोक थाना पुलिस ने पब के प्रबंधक सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
सेक्टर 40 के मकान नंबर 939 में रहने वाले संजीव खन्ना ने सुशांत लोक थाना पुलिस को बताया कि रविवार को उनके 19 वर्षीय बेटा का रैनियो पब में जन्म दिन की पार्टी थी।
इस दौरान पब में काम कर रहे लोगों ने मेहमानों के साथ बदसलूकी की और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की।