जयपुर-दिल्ली एनएच आठ मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार में गुजर रहे डंपर ने बाइक को चपेट में ले लिया। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए।
लेकिन ग्रामीणों ने हटने से इनकार कर दिया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने फरार हाइवा डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्वालियर का रहने वाला अशोक अपने दोस्त यशपाल के साथ बिनौला से पचगांव गांव जा रहा था। सुबह करीब आठ बजे पचगांव चौक के पास तेज रफ्तार में आए हाइवा डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी। अचानक हुए हादसे के बाद बाइकसवार दोनों युवक डंपर के नीचे आ गए। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।