फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावरिया गिरोह की दस्तकः पीट-पीटकर वृद्धा की हत्या

Mon, 01 Sep 2014 12:31 AM IST
अमर उजाला, मुरादनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे 58 पर ब्रिज विहार कालोनी के सामने झुग्गियों में शनिवार देर रात कच्छा बनियानधारी गिरोह ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने लूटपाट के दौरान लाठी-डंडों एवं सरियों से पीट-पीटकर वृद्धा की हत्या कर दी, जबकि सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके से लुटेरे 15 हजार की नगदी और करीब सवा लाख रुपये कीमत के जेवरात लूटकर ले गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

राजस्थान चित्तौड़ गढ़ निवासी भगमल के परिवार समेत चार परिवार ब्रिज विहार कालोनी के पास हाईवे पर सड़क किनारे एक बड़े हिस्से में झुग्गी डालकर रहते है। शनिवार रात तीन बजे झुग्गियों में सो रहे परिवारों पर कच्छा बनियानधारी गिरोह के सदस्यों ने लाठी-डंडों एवं सरियों से हमला बोल दिया।

हमले में शांति देवी (78) पत्नी भगमल, सरित, भगमल, बबलू, आकाश, नीतू, सितारा, रमेश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने शांति देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि भगमल, सरित, आकाश, नीतू और सितारा की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


पांचों को गाजियाबाद रेफर किया गया है। पीड़ितों के मुताबिक लुटेरे 15 हजार रुपये और सवा लाख के जेवरात लूटकर ले गए। लुटेरे अपने शरीर पर तेल लगाए हुए थे, इस कारण पकड़ में नहीं आए। सीओ सदर राजेश पांडेय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें