फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद की बेटी ने बढ़ाई देश की शान, रूस में जीता स्वर्ण पदक

Fri, 22 Sep 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
rima narwat - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रूस में चल रही विश्व कप डायमंड किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शहर की रीमा नर्वत ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। रीमा ने मेजबान रूस की फाइटर अन्ना स्विढेंको को निर्णायक मुकाबले में हराया। यह सेक्टर-17 स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल की कक्षा दसवीं की छात्रा है।
विज्ञापन


फरीदाबाद जिला किक बॉक्सिंग संघ के महासचिव संतोष अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा से दो खिलाड़ियों का चयन किया गया था। इसमें रीमा नर्वत शामिल थी। रीमा कैडेट-2 के 13-15 साल आयु वर्ग के 65 किलोग्राम वर्ग के किक लाइट इवेंट में हिस्सा ले रही है।

यह प्रतियोगिता 19 से 25 सितंबर तक आयोजित होगी। रीमा का फरीदाबाद लौटने पर स्वागत किया जाएगा। रीमा ने पदक जीतने के बाद हर्ष जताया। यह पिछले दो वर्ष से एनआईटी स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के किक बॉक्सिंग अकादमी में अभ्यास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें