फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर के दो बच्चों ने दिखाया डांस में जलवा,  रेमो डिसूजा हुए प्रभावित

Wed, 23 Nov 2016 02:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मेवात के बच्चे प्रतिभा के धनी हैं। उनको अपनी प्रतिभा को दिखाने का उचित मौका और मंच मिलना चाहिए। ऐसा ही कुछ जयपुर में आयोजित डांस शो वाइव्रेशन 2017 के लिए ऑडिशन में फिरोजपुर झिरका के दो बच्चों चैल्सी जैन व प्रेेम ने अगले राउंड में प्रवेश कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन


टीवी का डांस शो का ऑडिशन जयपुर में आठ अक्तूबर को किया गया था। इसमें हरियाणा एवं राजस्थान के सैकड़ों बच्चों ने अपनी-अपनी प्रतिभा को दिखाया। ऑडिशन के लिए वॉलीवुड के कोरियोग्राफर एंड डायरेक्टर रेमो डिसूजा विशेष रूप से मौजूद थे।

फिरोजपुर झिरका के प्र्रेम पुत्र भीष्म चंद व चैल्सी पुत्री दीपक जैन ने भी इस ऑडिशन में अपनी प्रतिभा को दिखाया। दोनों की प्रतिभा देखकर रेमो डिसूजा काफी खुश हुए और इनका अलगे राउंड के लिए चयन कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें