फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडलिंग-एक्टिंग नहीं कर सकीं तो खोल लिया खुद का प्रोडक्शन हाउस, पूनम के नाम दर्ज है ये विश्व रिकॉर्ड

Thu, 07 Feb 2019 05:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
पूनम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है... मेरठ की रहने वाली पूनम सिंह पर यह कहावत सटीक बैठती है। नोएडा के सेक्टर-74 में रहने वाली पूनम ने न सिर्फ अपने परिवार को बिखरने से बचाया, बल्कि पुरुषों के व्यवसाय में अपना परचम लहराया। आज वे एक सफल उद्यमी के रूप में पहचान बना चुकी हैं।

विज्ञापन


पूनम बताती हैं कि वक्त और हालात कब बदल जाए ये कोई नहीं जानता, लेकिन बहुत हद तक हमारी जिंदगी की दशा और दिशा इस बात पर निर्भर करती है की हम बुरे हालात का सामना कैसे करते हैं। २० साल की उम्र में इकलौते छोटे भाई की एक घटना में मौत हो गई, जिससे परिवार टूट गया।

पूनम स्नातक के बाद अपनी पढाई पूरी नहीं कर पाई। माता-पिता को बेटे की कमी न महसूस हो, इसके लिए उन्होंने उनके सपने पूरे करने की ठान ली। मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाने और फिल्मों में काम करने की कसक ऐसी थी कि आज उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूनम सिंह - फोटो : अमर उजाला
इस प्रोडक्शन हाउस से खुद ही नहीं बल्कि कई युवाओं के सपने को वे पूरा कर रही हैं। पूनम ने अपनी प्रतिभा का ऐसा जलवा दिखाया कि सबसे ज्यादा वीडियो बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड उन्होंने बना दिया।

कॉमनवेल्थ गेम्स में वरिष्ठ निर्माता के तौर पर उन्होंने काम किया। इसके बाद स्पोर्ट्स एंकर के तौर पर काम किया। संतुष्टी नहीं मिली तो उन्होंने प्रोडक्शन हाउस में काम करना शुरू किया और काम सीखकर अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस खोल लिया। इन्होंने बच्चों के ऊपर चार फिल्में बनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें