फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसे बच्चा ना समझना, चंद सेकंड में बड़े-बड़ों को पछाड़ नरसिंह बना नेशनल रेसलिंग चैंपियन

Fri, 04 Nov 2016 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
नरस‌िंह (लाल घेरे में) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोएडा के नरसिंह ने स्कूल नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर शहर का नाम ऊंचा कर दिया है। अंडर-14 में अपना दम दिखाने वाले नरसिंह महर्षि दयानंद अखाड़े सर्फाबाद में रहकर कुश्ती के गुर सीख रहे हैं।
विज्ञापन


इससे पहले भी नरसिंह राज्य स्तर पर कई गोल्ड मेडल झटक चुके हैं। अब आगे की तैयारी में जुटे हुए हैं।   अखाड़े के संचालक सुखवीर पहलवान ने बताया कि सितंबर में नरसिंह का स्कूल नेशनल के लिए चुनाव हुआ था। उस दौरान उसने उप्र में गोल्ड मेडल जीता था।

इसके आधार पर उसको स्कूल नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए चुना गया था। ये चैंपियनशिप मध्य प्रदेश में हुई है। बुधवार को सेमीफाइनल में 34 किलो वर्ग में दिल्ली के हर्ष को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


उसके बाद फाइनल में हरियाणा के राजू को हराकर रेसलिंग जीत ली। इसी जीत के साथ ही नरसिंह का वर्ल्ड रेसलिंग के लिए चयन हो गया है। ये हमारे लिए खुशी की बात है। अब तक नरसिंह यूपी स्तर पर कई गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुका है।
विज्ञापन

नरसिंह की ताकत नहीं समझ पाए

नरस‌िंह - फोटो : अमर उजाला
गोल्ड मेडल जीतने के बाद बुधवार नरसिंह सर्फाबाद पहुंचा। प्रशिक्षक सुखबीर पहलवान से आशीर्वाद लिया। नरसिंह ने प्रशिक्षक से कहा कि वह कुश्ती लड़ना चाहता है।

नरसिंह को अखाड़े में उतारते हुए प्रशिक्षक ने कहा कि जो भी पहलवान कुश्ती लड़ना चाहता है वे आ जाएं। हमजोली चार-पांच पहलवान अखाड़े में कूद गए।

पहले तो प्रशिक्षक ने समझाया कि नरसिंह नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट है। फिर भी अखाड़े में उतरे पहलवान नहीं माने। इसके बाद एक-एक करके नरसिंह ने तीनों पहलवानों को चंद सेकेंड में ही चित कर दिया। वहां खड़े पहलवान नरसिंह के दांव-पेंच देखकर अचंभित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें