गुरुग्राम उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में 24 से 27 मार्च तक आयोजित हुई 38वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में गांव दौलताबाद निवासी नाहर सिंह थानेदार ने 60 प्लस आयु वर्ग की बांस कूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है।
बांस कूद प्रतियोगिता में 3.67 मीटर कूदकर हरियाणा का नाम रोशन करने वाले नाहर सिंह आगामी मई में बीजिंग में आयोजित होने वाली एशियाड चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। नाहर सिंह ने विभिन्न मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लगभग 60 मेडल जीते हैं।