हिमालय की 6577 मीटर ऊंची माउंट गंगोत्री को फतह करने के लिए 21 सदस्यीय इंटरनेशनल माउंटरों की टीम निकली है। इस टीम में बुलंदशहर के देवीपुरा निवासी पर्वतारोही भूपेश कुमार पुत्र डाक्टर मोमराज सिंह भी शामिल हैं। 21 सदस्यीय टमी में जापान और स्पेन के भी दो पर्वतारोही शामिल हैं।
टीम 28 मई को अपने मिशन के लिए निकली है। पर्वतारोही भूपेश ने बताया कि उनकी यह यात्रा 26 जृन तक चलेगी। 6577 मीट ऊंटी माउंट गंगोत्री को चुनिंदा पर्वतारोही की फतह कर सके हैं।
माउंट गंगोत्री का रास्ता काफी कहठन माना जाता है और इसकी चढ़ाई माउंट एवरेस्ट जैसी ही होती है। गौरतलब है कि बुलंदशहर निवासी यह युवा पर्वतारोही कई ऊंची-ऊंची चोटियों को फतह कर चुका है।