फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद गर्ल अमीषा मिस यूनाइटेड नेशंस में करेंगी दक्षिण एशिया का प्रतिनिधित्व

Tue, 02 May 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
amisha chaudhary - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरीदाबाद की अमीषा चौधरी जमैका में होनी वाली मिस यूनाइटेड नेशंस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। अमीषा को पूरे दक्षिण एशिया का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है।
विज्ञापन


यह प्रतियोगिता शादीशुदा महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे बड़ा ब्यूटी कांटेस्ट है। गुरुग्राम में आयोजित मिसेज साउथ एशिया प्रतियोगिता जीतने के बाद अमीषा को जमैका जाने का मौका मिला।

अमीषा ने बताया कि मां सरोज और पति रूद्राक्ष की हौसला अफजाई के साथ सहयोग मिल रहा है। मिसेज साउथ एशिया कांन्टेस्ट की निदेशक नाज जोशी को अपनी सफलता का श्रेय दिया। इनके लिए मिस यूनाइटेड नेशंस कांटेस्ट जिंदगी का सबसे बड़ा मौका है।
विज्ञापन


अमीषा स्कूल, कॉलेजों में छात्राओं को प्रेरित कर महिला सशक्तिकरण का कार्य कर रही हैं। इसके अलावा सामाजिक कार्यों के तहत एक गरीब लड़की पढ़ाई का सारा खर्चं वहन कर रही हैं। वहीं अनाथालय के बच्चों के साथ समय बिताती है। यह प्रणव कन्या संघ आश्रम के साथ जुड़ी हुई हैं। इसके साथ ही फैशन इंडस्ट्री में कामयाबी की सीढिय़ां चढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें