21 जुलाई को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस होगा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) 21 जुलाई को बसई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) में रूटीन इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस करेगा। इस कारण सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चार घंटे प्लांट बंद रहेगा।
इस दौरान शहर के कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगी। जीएमडीए की प्रवक्ता के अनुसार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के सुरक्षित और निर्बाध संचालन को सुनिश्चित करने के लिए नियमित इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस किया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद जलापूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। शटडाउन का असर बसई, कादीपुर, सरहोल, चकरपुर, नाथूपुर, सिकंदरपुर, डुंडाहेड़ा, मंडी, गढ़ी और सुखराली गांवों के अलावा सेक्टर-5, 10ए, 12, 14, 15 (भाग-1 एवं 2), 16, 17, 18, 21, 22, 23, 27, 28, 29, 30, 31, 32, 34, 38, 39, 40, 41, 43 तथा सेक्टर-45 और 46 के कुछ हिस्सों में पड़ेगा। इसके अलावा सिविल लाइंस, हंस एन्क्लेव, डीएलएफ फेज-1 से 4, साइबर सिटी, उद्योग विहार फेज-1 से 3, साउथ सिटी-1, सुशांत लोक-1 और एमजी रोड क्षेत्र भी प्रभावित रहेंगे। जीएमडीए ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार पानी का भंडारण कर लें।