फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की सिर में सरिया मारकर हत्या

Thu, 20 Feb 2014 01:02 AM IST
अमर उजाला, खोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू गार्डन में मंगलवार शाम को अज्ञात हत्यारों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग के सिर पर सरिया मारकर हत्या कर दी। घायलावस्था में उन्हें दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बुजुर्ग के बडे़ बेटे राजेश ने संपत्ति विवाद को लेकर अपने छोटे भाई नीरज पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना इंदिरापुरम में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मैनपुरी में 70 वर्षीय ओमप्रकाश अपने बड़े बेटे राजेश के साथ रहते थे। खोड़ा में उनकी काफी प्रॉपर्टी है, जिसे उन्होंने किराए पर दिया हुआ है। वे मंगलवार को किराया वूसलने मैनपुरी से खोड़ा गए थे और नेहरू गार्डन में छोटे बेटे नीरज के घर पर ठहरे थे।
विज्ञापन


शाम को नेहरू गार्डन में ही वे घायलावस्था में मिले। उनके सिर पर भारी वस्तु से वार किया था। सूचना पर पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई जहां देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें