फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर होटल में युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया

Mon, 13 Jun 2022 12:46 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, बरेली 

सार

युवती को तमंचा दिखाकर कोल्डड्रिंक पिलाने और उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, उसे दिन भर बंधक बनाकर रखा। अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी, और उसका मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाया (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : गूगल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाई के जन्मदिन के लिए केक लेने आई भुता के गांव में रहने वाली युवती को सिविल लाइंस के एक होटल में कोल्डड्रिंक में नशा पिलाकर भुता में गजनेरा रोड निवासी विवेक देवल ने दुष्कर्म किया। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि अपने भाई के जन्मदिन के लिए शनिवार को उनकी बेटी केक लेने बरेली आई थी। बैंक संबंधी कुछ कागजात देने के बहाने पुराने रोडवेज बसस्टैंड के पास विवेक उनकी बेटी को मिला। 

विज्ञापन


उनकी बेटी और विवेक पहले निजी बैंक में साथ काम कर चुके थे इसलिए वह उसके साथ होटल में चली गई। विवेक ने होटल में अपने रिश्तेदार रुके होने की बात कही थी लेकिन जब उनकी बेटी कमरे में पहुंची तो वहां कोई नहीं था।

आरोप है कि विवेक ने तमंचे के जोर पर उनकी बेटी को नशीली कोल्डड्रिंक पिला दी। नशा होने पर विवेक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। पूरे दिन वह बेटी को होटल में बंधक बनाए रहा और एक सादा कागज पर साइन करा लिए। शाम को उसने मोबाइल छीनकर बेटी को घर जाने दिया।
विज्ञापन


धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो वीडियो वायरल कर देगा। घर पहुंचकर उसने पूरा घटनाक्रम अपनी मां को बताया तो रविवार को उन्होंने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली इंस्पेक्टर हिमांशु निगम ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें