फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की हत्या कर पुल के नीचे अटैची में फेंका था शव, अब सामने आई चौंकाने वाली वजह

Sat, 29 Sep 2018 04:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
murder barapulla
विज्ञापन

दिल्ली के निजामुद्दीन बस्ती में रहने वाला रिजवान खान अपने इलाके का रॉकस्टार था। वह गिटार, कॉन्गो और बांसुरी सब बजाना जानता है और उसने कहीं से इन सब को बजाने की ट्रेनिंग नहीं ली है बल्कि यूट्यूब वीडियोज से सीखा है। दो साल पहले वह हजरत निजामुद्दीन के उर्स पर प्रस्तुति दे रहा था और तब ही साइमा नाम की एक लड़की ने उसे देखा और प्यार कर बैठी।

विज्ञापन


साइमा ने रिजवान का नंबर एक दोस्त से लिया और उसे मैसेज कर दिया। इसके बाद दोनों अक्सर ही मिलने लगे और रिजवान उसके लिए गिटार पर बॉलीवुड के गाने बजाया करता था। दोनों धीरे-धीरे एक दूसरे को प्यार करने लगे। दोनों के परिवारों को भी इनके रिश्ते से कोई परेशानी नहीं थी और वह दोनों की शादी के लिए भी राजी हो गए थे, लेकिन जब साइमा 18 साल की हो जाए।

रिजवान की मां विदेशी दूतावास के कर्मचारी के घर में काम करती है और भाई बीपीओ में काम करता है। रिजवान के पिता की मृत्यु 1999 में हो गई थी। रिजवान के दोस्त ने बताया कि आसिफ अपनी 12वीं तक की पढ़ाई पूरी कर चुका है और आगे की पढ़ाई के लिए अप्लाई करने वाला था। कुछ समय में ही निजाम नगर स्लम में उसकी फैन फॉलोइंग बढ़ गई थी। वह स्टेज पर अच्छा दिखने के लिए कड़ी फिटनेस प्रक्रिया को फॉलो करता था।

विज्ञापन

रिजवान और साइमा बन चुके थे मशहूर जोड़ी

आरोपी रिजवान
राफिया नाम की रिजवान की एक पड़ोसन ने बताया, साइमा और रिजवान अपने इलाके में मशहूर जोड़ी बन चुके थे। रिजवान रइसों जैसा दिखावा करता था लेकिन साइमा बहुत ही साधारण तरीके से रहने वाली थी। यहां तक कि जब रिजवान इंडियन आइडल में गया तो वो मोहल्ले वालों को वोट डालने के लिए प्रेरित भी करती थी।

लेकिन उनके रिश्ते में तब दरार आनी शुरू हुई जब रिजवान इंडियन आइडल से बाहर हो गया। साइमा उससे दूरी बनाने लगी। रिजवान का आरोप था कि साइमा ने उसके प्रति ठंडा रुख अख्तियार कर लिया था। तब रिजवान ने उसे समझाने की कोशिश की कि वह अपना रिश्ता आगे लेकर जाएं। इसे लेकर दोनों में पार्क में झगड़ा भी हुआ था। रिजवान ने इसके बाद साइमा के माता-पिता से भी बात की लेकिन उसका आरोप है कि उन्होंने उसकी बात नहीं मानी।

इसके कुछ दिन बाद दोनों में एक बार फिर झगड़ा हुआ क्योंकि रिजवान ने साइमा को किसी और लड़के से फोन पर बात करते पकड़ लिया था। रिजवान ने साइमा पर आरोप लगाया कि उसका किसी और के साथ अफेयर है और वह पूरे समाज में ये बात फैला देगा। इसके बाद उन्होंने कुछ दिनों के लिए बात करनी बंद कर दी।
विज्ञापन

रिजवान ने भाई के साथ मिलकर किए शव के टुकड़े

इसके कुछ दिन बाद दोनों में एक बार फिर झगड़ा हुआ क्योंकि रिजवान ने साइमा को किसी और लड़के से फोन पर बात करते पकड़ लिया था। रिजवान ने साइमा पर आरोप लगाया कि उसका किसी और के साथ अफेयर है और वह पूरे समाज में ये बात फैला देगा। इसके बाद उन्होंने कुछ दिनों के लिए बात करनी बंद कर दी।

रविवार को समीर यानी रिजवान के भाई ने साइमा को फोन कर बुलाया। वहां रिजवान भी था तो दोनों मिले साइमा मिले तो दोनों के बीच बहुत बहस  हुई और गुस्से में आकर रिजवान ने साइमा का गला काट दिया।

इसके बाद समीर के साथ मिलकर उन्होंने साइमा के शव के टुकड़-टुकड़े कर दिए और ब्रीफकेस में भरने के बाद स्कूटर से ले जाकर बारापुला ब्रिज के नीचे फेंक दिया। दो दिनों बाद रिजवान खुद ही पुलिस स्टेशन गया और अपने आप  को कानून के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें