राफिया नाम की रिजवान की एक पड़ोसन ने बताया, साइमा और रिजवान अपने इलाके में मशहूर जोड़ी बन चुके थे। रिजवान रइसों जैसा दिखावा करता था लेकिन साइमा बहुत ही साधारण तरीके से रहने वाली थी। यहां तक कि जब रिजवान इंडियन आइडल में गया तो वो मोहल्ले वालों को वोट डालने के लिए प्रेरित भी करती थी।
लेकिन उनके रिश्ते में तब दरार आनी शुरू हुई जब रिजवान इंडियन आइडल से बाहर हो गया। साइमा उससे दूरी बनाने लगी। रिजवान का आरोप था कि साइमा ने उसके प्रति ठंडा रुख अख्तियार कर लिया था। तब रिजवान ने उसे समझाने की कोशिश की कि वह अपना रिश्ता आगे लेकर जाएं। इसे लेकर दोनों में पार्क में झगड़ा भी हुआ था। रिजवान ने इसके बाद साइमा के माता-पिता से भी बात की लेकिन उसका आरोप है कि उन्होंने उसकी बात नहीं मानी।
इसके कुछ दिन बाद दोनों में एक बार फिर झगड़ा हुआ क्योंकि रिजवान ने साइमा को किसी और लड़के से फोन पर बात करते पकड़ लिया था। रिजवान ने साइमा पर आरोप लगाया कि उसका किसी और के साथ अफेयर है और वह पूरे समाज में ये बात फैला देगा। इसके बाद उन्होंने कुछ दिनों के लिए बात करनी बंद कर दी।

रविवार को समीर यानी रिजवान के भाई ने साइमा को फोन कर बुलाया। वहां रिजवान भी था तो दोनों मिले साइमा मिले तो दोनों के बीच बहुत बहस हुई और गुस्से में आकर रिजवान ने साइमा का गला काट दिया।
इसके बाद समीर के साथ मिलकर उन्होंने साइमा के शव के टुकड़-टुकड़े कर दिए और ब्रीफकेस में भरने के बाद स्कूटर से ले जाकर बारापुला ब्रिज के नीचे फेंक दिया। दो दिनों बाद रिजवान खुद ही पुलिस स्टेशन गया और अपने आप को कानून के हवाले कर दिया।