फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बारापुला पुल का नाम हुआ बाबा बंदा सिंह बहादुर सेतु

Thu, 09 Jun 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल और सिसोदिया
विज्ञापन
दिल्ली के दक्षिण और पूर्वी हिस्से को जोड़ने वाला बारापुला एलिवेटेड रोड अब बाबा बंदा सिंह बहादुर सेतु के नाम से जाना जाएगा। नामकरण का फैसला उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता वाली एक बैठक में लिया गया।
विज्ञापन


बैठक में शहरी विकास विभाग और एमसीडी के अधिकारी भी शामिल हुए। दिल्ली सरकार ने कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान खिलाड़ियों को पूर्वी दिल्ली के गेम्स विलेज से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम जाने में प्रयोग होने वाली सड़क का नामकरण सिख योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर के नाम पर करके सिख समुदाय को आम आदमी पार्टी से जोड़ने की कोशिश की है।

इस फैसले को पंजाब में आगामी चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। गौरतलब है कि देश बाबा बंदा सिंह बहादुर का 300वां शहादत दिवस बृहस्पतिवार को मनाने जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

9 जून को है बाबा बंदा सिंह बहादुर का शहादत दिवस

Arvind Kejriwal
सरकार का तर्क है कि काफी समय से इस एलिवेटेड रोड का नाम बाबा बंदा सिंह बहादुर करने की मांग आ रही थी। इतिहास में यह बात सामने आई कि उनकी शहादत दिल्ली के महरौली में हुई थी।

इनकी शहादत को याद करने के लिए महरौली में कुतुब मीनार के पास बाबा बंदा सिंह बहादुर के नाम से गुरुद्वारा भी है।

सीएम केजरीवाल ने कहा महान शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर जी की शहादत को नमन करते हुए दिल्ली सरकार ने आज बारापुला पुल का नाम बाबा बंदा सिंह बहादुर सेतु रखा दिया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें