फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटक स्थल बनेगा बाराही तालाब, स्मार्ट सिटी के लिए प्लान तैयार 

Sat, 16 Apr 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
ओल्ड फरीदाबाद के सबसे पुराने बाराही तालाब की फिर से रौनक लौटाई जाएगी। नगर निगम ने स्मार्ट सिटी के प्रस्ताव में इसे एनसीआर के शानदार पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। बड़खल झील सहित इसको इको टूरिज्म के  रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


तालाब पर दिल्ली के भूमिगत पालिका बाजार की तर्ज पर बाजार विकसित करने और बड़खल झील को पानी से लबालब भरने का प्लान शामिल किया गया है। ओल्ड फरीदाबाद में काफी पुराना बाराही तालाब है। इसका पानी भी अब सूख गया है।

निगम अधिकारियों का कहना है कि इसे दिल्ली हॉट की तर्ज पर विकसित कर फरीदाबाद हॉट बनाया जाएगा। यहां आर्ट एंड क्राफ्ट को बढ़ावा देने के लिए हट्स बनाए जाएंगे। इसके अलावा फूड कोर्ट व  एंपीथियेटर बनाया जाएगा। ताकि शहरवासी दिल्ली न जाकर मनोरंजन का आनंद बाराही तालाब पर ही ले सकें।
विज्ञापन


300 दिनों में भरी जाएगी बड़खल झील
स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी डीआर भास्कर ने बताया कि प्रपोजल में बड़खल झील को 300 दिनों के अंदर पानी से भरने की योजना है। इसमें सेक्टर- 21ए पर बने निगम के डिस्पोजल पर आने वाले सीवर के पानी को ट्रीट करके झील में पहुंचाया जाएगा।

सके अलावा झील पर टूरिस्ट ज्यादा संख्या में आए इसके लिए हाट बनाए जाएंगे। साथ ही बड़खल मरीन के अलावा एडवेंचर पार्क भी तैयार किया जाएगा। लोगों के लिए वाई-फाई जोन भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें