फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अगले वर्ष तू जल्दी आ....के जयघोष के बीच बप्पा की विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों से गूंजी पूर्वी दिल्ली, झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया और अगले वर्ष तू जल्दी आ के जयघोष के साथ भगवान गणेश को विदाई दी। शुक्रवार को कई धार्मिक संगठनों, आरडब्ल्यूए और गणेश सेवा मंडलों की ओर से भव्य विसर्जन यात्राएं निकाली गईं। प्रशासन की ओर से निर्धारित स्थानों पर विसर्जन कुंड तैयार किए गए, जहां पर्यावरण अनुकूल तरीके से प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया।
लक्ष्मी नगर, प्रीत विहार, शाहदरा, कृष्णा नगर, मयूर विहार, पांडव नगर, गांधी नगर और विवेक विहार समेत कई इलाकों में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। यात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाएं, युवा और बच्चे पारंपरिक परिधानों में भगवान गणेश की आराधना करते हुए यात्रा का हिस्सा बने। विसर्जन यात्राओं में भगवान गणेश, हनुमान, राधा-कृष्ण और अन्य देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं। कई समितियों ने यात्रा मार्गों पर जलपान और चिकित्सा सहायता की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालु गणपति भजनों और धार्मिक गीतों पर झूमते दिखे। श्रद्धालुओं ने बताया कि इस बार बड़ी संख्या में प्राकृतिक रंगों और मिट्टी से बनी प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें