फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बप्पा को चढ़ रहा घर का भोग, बाजार की मिठाइयों से बढ़ी दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। गणेश उत्सव के दूसरे दिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना और भोग अर्पण में जुटे रहे। इस बार बाजार की मिठाइयों के बजाय बड़ी संख्या में परिवार घर पर तैयार मोदक, लड्डू और पारंपरिक प्रसाद को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन

लक्ष्मी नगर, शाहदरा, कृष्णा नगर, भजनपुरा और आसपास के इलाकों में सुबह से ही भोग बनाने की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। महिलाओं और युवाओं ने नारियल, गुड़, बेसन और सूखे मेवों से कई प्रकार के प्रसाद बनाकर गणपति को अर्पित किए। श्रद्धालुओं का कहना है कि घर का प्रसाद शुद्धता और पारंपरिक स्वाद से जुड़ा होता है। आरती और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच लोगों ने सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। मिठाई कारोबारी हेमंत ने बताया कि घरों में प्रसाद बनाने की प्रवृत्ति बढ़ने से तैयार मिठाइयों की मांग कम रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें