फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानहानि मामला: सत्येंद्र जैन की याचिका पर मांगा जवाब, बांसुरी स्वराज को चार सप्ताह का मिला वक्त

Tue, 15 Apr 2025 11:13 AM IST
अनुज कुमार एएनआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की एक कोर्ट ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज से आप नेता सत्येंद्र जैन की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। इसके लिए कोर्ट ने चार सप्ताह का जवाब दिया है।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन और बांसुरी स्वराज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज को आप नेता सत्येंद्र जैन की पुनरीक्षण याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया है। उन्होंने स्वराज के खिलाफ अपनी मानहानि शिकायत को खारिज करने के मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है। अगली तारीख 14 मई है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

जैन ने दर्ज कराई थी शिकायत
दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। जैन ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि स्वराज ने पांच अक्तूबर 2023 को एक टीवी साक्षात्कार के दौरान उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसे लाखों लोगों ने देखा था।

जानें क्या मानहानि मामला
आरोप है कि एक टीवी इंटरव्यू के दौरान बांसुरी की टिप्पणियों ने उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल किया है।  उन्होंने दावा किया है कि बांसुरी स्वराज की टिप्पणियां उन्हें बदनाम करने और अनुचित राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए थी। जैन के अनुसार, स्वराज ने झूठा दावा किया कि उनके आवास से तीन करोड़, 1.8 किलोग्राम सोना और 133 सोने के सिक्के बरामद किए गए। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि ये आरोप निराधार और उनकी छवि को खराब करने के लिए राजनीति से प्रेरित थे। जैन ने दावा किया कि स्वराज ने जैन को भ्रष्ट और धोखेबाज कहकर और बदनाम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें