फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की हड़ताल ने बिगाड़ा कारोबार

Mon, 10 Feb 2014 11:38 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पब्लिक सेक्टर की 28 बैंकों की हड़ताल का पहले दिन ही जबर्दस्त असर दिखा। हड़ताल के चलते सोमवार को 560 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर हुई हड़ताल से चरमराई बैंकिंग सेवा से सबसे ज्यादा परेशानी आम लोगों और व्यापारियों को उठानी पड़ी।

शहर की करीब 300 से ज्यादा बैंक शाखाओं में ताले लटके रहे। दोपहर तक कई बैंकों के एमटीएम पूरी तरह से खाली हो गए। लोग कैश निकालने के लिए भटकते नजर आए।

इसका प्रभाव निजी बैंकों के एटीएम पर दिखा। लोगों ने निजी बैंकों के एटीएम से पैसे निकाले। मंगलवार को हड़ताल से लोगों की परेशान और बढ़ेगी।

कर्मचारियों ने आर-पार की लड़ाई का किया ऐलान
नवयुग मार्केट स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा पर यूपी बैंक एम्पलॉइज यूनियन के उपाध्यक्ष सुनील गोयल ने बताया कि 40 फीसदी बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर सेकेट्री आरके जैन, उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह, उपाध्यक्ष आरके अग्रवाल सहित तमाम कर्मचारी मौजूद थे।

प्राइवेट बैंकों के एटीएम पर बड़ा लोड, हुए खाली
पब्लिक सेक्टर बैंकों की दो दिवसीय हड़ताल का सबसे ज्यादा असर एटीएम सेवा पर पड़ा। बैंकों की हड़ताल की सूचना से एक दिन पहले ही अधिकांश एटीएम पर लोगों को तांता लग गया। सोमवार सुबह 10 बजे तक अधिकांश एटीएम से कैश खाली हो गया। इसके बाद प्राइवेट सेक्टर की एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, कोटेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक के एटीएम पर लोड बढ़ गया। शाम होते-होते प्राइवेट बैंक के एटीएम पर खाली हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टूडेंट्स नहीं जमा करा सके परीक्षा शुल्क
सीसीएसयू के स्नातक फर्स्ट ईयर के साथ सोमवार को सेकेंड-थर्ड ईयर ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई। बैंकों की हड़ताल से पब्लिक सेक्टर की बैंक का चालान फार्म डाउनलोड करने वाले स्टूडेंट्स फीस जमा नहीं करा पाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें