फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 लाख से ज्यादा जमा कराना है तो नहीं लगना होगा लाइन में, इन्हें मिली सुविधा

Wed, 16 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकों में नोट बदलवाने और जमा करवाने के लिए लगी लंबी लाइनों से छुटकारा दिलाने के लिए अब निजी बैंकों ने गोल्ड और प्रीमियम खाता धारकों को सुविधाएं देनी शुरू कर दी हैं। दो लाख से ज्यादा रकम जमा करवाने वाले खाता धारकों को अप्वाइंटमेंट के आधार पर बैंक बुलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
नोटबंदी का ऐलान होने के बाद से बैंकों के बाहर लंबी लाइनें लग रही हैं। पैसा निकालना हो या जमा कराना हो, खाताधारकों को इसके लिए चार से छह घंटे खराब करने पड़ रहे हैं। ऐसे हालात में निजी बैंकों को अपने उन खाताधारकों की चिंता सताने लगी है, जो लाखों करोड़ों रुपये का लेनदेन करते हैं।   ऐसे गोल्ड व प्रीमियम खाता धारकों को बैंकों की तरफ से मोबाइल पर मैसेज भेजकर अप्वाइंटमेंट की जानकारी दी जा रही है। दो लाख से ज्यादा रकम जमा कराने वाले खाताधारक बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर से संपर्क साध अप्वाइंटमेंट ले रहे हैं। ऐसे उपभोक्ता बिना लाइन में लगे मिनटों में रकम निकालने से लेकर जमा कराने की प्रक्रिया को अंजाम दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें