फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौड़ सिटी में सातवीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग की मौत

Thu, 24 Aug 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सिटी सोसायटी में बुधवार शाम सातवीं मंजिल से गिरकर 72 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। बिसरख कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की लेकिन परिजन से कोई कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। परिजन वृद्व के शव को गुरुग्राम लेकर रवाना हो गए।  
विज्ञापन


बिसरख कोतवाली पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम को गौड़ सिटी सोसायटी की 7वीं मंजिल से एक शख्स की मौत होने की सूचना मिली थी। पड़ताल के दौर मृतक की पहचान मूलरूप से गुरुग्राम निवासी राजेंद्र शर्मा (72) के रूप में हुई। 

वह परिवार के साथ सोसायटी में रहते थे। परिजनों ने इस मामले में किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी साथ ही पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया। पुलिस ने परिजनों के आग्रह पर शव उन्हें सौंप दिया। परिजन घटना को हादसा बता रहे थे। वहीं सोयायटी के कुछ लोग राजेंद्र शर्मा के आत्महत्या करने का अंदेशा जता रहे थे। 
विज्ञापन


भाग रहे तीन युवकों को पकड़ा 
गौड़ सिटी में जिस समय राजेंद्र शर्मा की सातवीं मंजिल से गिरकर मौत हुई। उस समय घटना स्थल के आसपास से भाग रहे तीन युवकों को शक के आधार पर पकड़ लिया गया। इसके चलते सोसायटी में राजेंद्र शर्मा के हत्या करने की भी चर्चा होने लगीं। लोगों ने पकड़े गए युवकों को पुलिस को सौंप दिया। पड़ताल में पता चला कि हादसे के बाद तीनों युवक घबराकर वहां से भागने लगे थे। वहीं, पीड़ित परिजनों ने भी उन पर कोई शक जाहिर नहीं किया गया। इसके चलते उन्हें छोड़ दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें