फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजारा समाज को अधिकारों के लिए एकजुट होने की जरूरत : देवेंद्र यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि बंजारा समाज को अपने अधिकारों और हक के लिए एकजुट होने की जरूरत है। कांग्रेस को दिल्ली में काम करने का अवसर मिलने पर बंजारा समाज के लोगों के अधिकारों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन

देवेंद्र यादव ने बाबा लखी शाह बंजारा और बाबा माखन शाह लुबाना की जयंती के अवसर पर आयोजित बंजारा एकता संकल्प यात्रा के समापन समारोह में कहा कि बाबा लखी शाह बंजारा ने बंजारा समाज के लोगों को एकजुट करने और उनके कल्याण के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि देश तभी आगे बढ़ सकता है, जब समाज के प्रत्येक वर्ग को उसका अधिकार मिले और सभी लोग एकजुट होकर देश की प्रगति में योगदान दें।
उन्होंने कहा कि बाबा लखी शाह बंजारा का बलिदान देश के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उन्होंने गुरु तेगबहादुर के शरीर को मुगल शासन से बचाकर उनका अंतिम संस्कार किया था। यादव ने कहा कि इस महान कार्य के लिए बाबा लखी शाह बंजारा ने अपने घरों तक को जलाने का साहस किया। उन्होंने कहा कि बंजारा समाज के इस बलिदान को कोई भी सरकार और राजनीतिक दल नजरअंदाज नहीं कर सकता।
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक संत श्री सेवालाल महाराज चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष जगन्नाथ राव और धर्माधिकारी मुख्य पुजारी श्रीश्री महाराज का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद पृथ्वी सिंह राठौड़, जेपी पंवार और अन्य राज्यों से आए बंजारा समाज के लोग मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें