फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: किन्नर बनकर रह रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार, निर्वासन की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर पश्चिम जिला विदेशी सेल ने जहांगीरपुरी इलाके से पकड़ा
विज्ञापन

आरोपी के पास से मिले स्मार्टफोन में इंस्टॉल था प्रतिबंधित आईएमओ एप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम जिला विदेशी सेल ने जहांगीरपुरी इलाके में किन्नर बनकर रह रहे बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद अब्दुल अलीम उर्फ प्रीति के रूप में हुई है। उसके कब्जे से पुलिस ने एक फोन बरामद किया है, जिसमें प्रतिबंधित आईएमओ एप इंस्टॉल था। साथ ही फोन गैलरी से बांग्लादेशी नागरिकता से जुड़े पहचान दस्तावेज बरामद हुए हैं।
जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 14 जुलाई की सुबह टीम ने एक सूचना पर एनएस मंडी के पास से एक संदिग्ध को पकड़ा। संदिग्ध इलाके में किन्नर का भेष बदलकर घूम रहा था। लगातार पूछताछ और सत्यापन के दौरान पता चला कि वह बांग्लादेशी नागरिक है, जो बिना किसी वैध यात्रा या पहचान दस्तावेज के भारत में अवैध रूप से रह रहा था। जांच में यह भी पता चला कि वह रात के समय अवैध गतिविधियों में शामिल होने के लिए किन्नर का भेष बदलता था। उसने पूछताछ में बताया कि उसने महिलाओं जैसा दिखने के लिए जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी के जरिए अपना रूप बदल लिया था। वह भारी मेकअप, साड़ी या सलवार सूट, नकली बाल और महिलाओं से जुड़ी अन्य चीजें भी इस्तेमाल करता था। उसने महिलाओं के तौर-तरीकों की नकल करने के लिए अपनी आवाज में भी बदलाव किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद अधिकारी ने बताया कि आरोपी बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद अब्दुल अलीम उर्फ प्रीति खुलना बांग्लादेश का रहने वाला है। उसके फोन से प्रतिबंधित आईएमओ एप मिला है, जिसका इस्तेमाल कर वह बांग्लादेश में रहने वाले अपने परिवार से बातचीत करता था। पुलिस ने उसे फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस के सामने पेश किया और उसे निर्वासित करने के लिए हिरासत केंद्र में भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें