फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ट्रांसजेंडर बनकर रह रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-महेंद्र पार्क इलाके से धरा, निर्वासन की प्रक्रिया में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिला विदेशी सेल ने पहचान छिपाकर ट्रांसजेंडर बनकर रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भारतीय मतदाता पहचान पत्र, मोबाइल फोन और बांग्लादेशी राष्ट्रीय पहचान दस्तावेज मिला है। उसके फोन में आईएमओ एप मिला है, जिसके जरिये वह बांग्लादेश में रहने वाले रिश्तेदारों से बात करता था। उसकी पहचान मोहम्मद साजिब उर्फ हीरा खान के रूप में हुई है।
जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि 15 अक्तूबर को टीम ने महेंद्र पार्क इलाके में एक ट्रांसजेंडर को रोका और उसके दस्तावेज की जांच की। पूछताछ में उसने अपनी पहचान भारतीय मतदाता पहचान पत्र के माध्यम से की, लेकिन उसके व्यवहार एवं मानसिक प्रतिक्रिया से संदेह हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेल के निरीक्षक विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी शुरू की। जांच में संदिग्ध के बांग्लादेश से गहरे संबंध सामने आए। पुलिस ने 24 अक्तूबर को उसके मतदाता पहचान पत्र निरस्त करने के लिए उसकी पहचान को चुनाव कार्यालय भेज दिया। मतदाता पहचान पत्र निरस्त होने के बाद 19 नवंबर को पुलिस ने छापा मार कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बांग्लादेशी नागरिक होने की बात कबूल कर ली। जांच में पता चला कि उसने जेंडर सर्जरी कराकर महिलाओं जैसा रूप धारण कर रखा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत केंद्र में भेज दिया है। पुलिस निर्वासन की प्रक्रिया में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें