फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीटीयू ने खर्चों में की कटौती, अगले आदेश तक विदेश यात्राओं पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू यात्रा खर्चों में 25 फीसदी कटौती और नई स्टाफ कारों की खरीद पर रोक के निर्देश
विज्ञापन

सरकार की ओर से जारी कार्यालय ज्ञापन के बाद विवि प्रशासन ने अधिसूचना जारी की
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) ने सरकारी खर्चों में कटौती और व्यय के युक्तिकरण के तहत अगले आदेश तक विदेशी यात्राओं पर रोक लगा दी है। वहीं, विवि प्रशासन ने घरेलू यात्रा खर्चों में 25 फीसदी कटौती और नई स्टाफ कारों की खरीद पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में विवि प्रशासन ने अधिसूचना जारी की है। इसमें सभी संबंधित शाखाओं, विभागों और कार्यालयों को निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह निर्णय दिल्ली सरकार के वित्त विभाग की ओर से जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुपालन में लिया गया है। इसके तहत पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और हाइब्रिड श्रेणी की सभी प्रकार की स्टाफ कारों की खरीद पर अगले आदेश तक रोक रहेगी। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि अगले आदेश तक पुराने वाहनों को कंडेमनेशन करने के बाद उनके स्थान पर नए वाहन खरीदने की अनुमति भी फिलहाल नहीं होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी इकाइयों को निर्देश दिया है कि वे इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही, घरेलू यात्रा खर्चों में 25 फीसदी कटौती का निर्णय लिया है। साथ ही दिल्ली सरकार के वित्त विभाग के निर्देशों का हवाला देते हुए विदेशी यात्राओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। अधिसूचना के अनुसार बैठकों, सम्मेलनों और अन्य आधिकारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा के अधिकतम उपयोग के निर्देश दिए गए हैं ताकि अनावश्यक यात्रा खर्च को कम किया जा सके। किसी भी आधिकारिक आवश्यकता या आपात स्थिति में इन निर्देशों में छूट केवल मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री की पूर्व स्वीकृति से ही दी जा सकेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों से तत्काल प्रभाव से इन निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें