फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कॉलेज कैंपस में रील, वीडियो बनाने पर रोक, हो सकती है कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- मैत्रेयी कॉलेज ने परिसर में रील और वीडियो बनाने पर दिखाई सख्ती
विज्ञापन


- छात्र बिना पूर्व अनुमति के कॉलेज परिसर में किसी प्रकार की रील, शॉर्ट वीडियो या सोशल मीडिया कंटेंट तैयार नहीं कर सकेंगे

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के मैत्रेयी कॉलेज ने परिसर में रील, शॉर्ट वीडियो या सोशल मीडिया कंटेंट बनाने पर रोक लगा दी है। कॉलेज ने छात्रों द्वारा रील और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने की बढ़ती प्रवृति को गंभीरता से लिया है। कॉलेज के आदेश के अनुसार छात्र बिना पूर्व अनुमति के कॉलेज परिसर में किसी प्रकार की रील, शॉर्ट वीडियो या सोशल मीडिया कंटेंट तैयार नहीं कर सकते हैं। यदि कोई छात्र बिना अनुमति के ऐसा करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
मैत्रेयी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. हरित्मा चोपड़ा की ओर से इस संबंध में नोटिस जारी कर कहा गया है कि कॉलेज केवल शिक्षा, शोध और संस्थागत गतिविधियों का केंद्र है। ऐसे किसी भी कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जिससे कॉलेज की गरिमा, अनुशासन और शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो। कुछ छात्र कॉलेज परिसर के विभिन्न हिस्सों-कक्षाओं गलियारों, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं और कार्यालयों में रील एवं वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों के रील बनाने से न केवल पढ़ाई का माहौल प्रभावित हो रहा था, बल्कि कई बार अन्य छात्रों और शिक्षकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। इस कारण कॉलेज प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि अब कोई भी छात्र बिना सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के कॉलेज परिसर में किसी प्रकार की रील, शॉर्ट वीडियो या सोशल मीडिया कंटेंट तैयार नहीं करेगा।

कॉलेज ने स्पष्ट किया कि निर्देश का उल्लंघन करते हुए पाए जाने वाले छात्र के खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें