फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त व रामजन्म भूमि पूजन पर आतंकी हमले का खतरा, पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू

Fri, 31 Jul 2020 10:53 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली समेत देश में 15 अगस्त व रामजन्म भूमि पूजन को लेकर आतंकी हमले के इनपुट्स हैं। आतंकी हमले के इनपुट्स को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई है। दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने अपनी शक्तियों को उपयोग करते हुए दिल्ली में अर्ध-ग्लाइडर, हॉट एयर बैलून व पैरा-मोटर्स जैसे उप-पारंपरिक हवाई प्लेटफार्मों के उड़ाने पर रोक लगा दी है। इनको लेकर दिल्ली पुलिस ने पूरी दिल्ली में धारा 144 लगा दी है।

विज्ञापन


अगर किसी ने इस आदेश का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ सीआरपीसी धारा 188 के तहत कार्रवाई होगी। दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने शुक्रवार को जारी एक ऑर्डर में कहा है कि कुछ असामाजिक तत्व व आतंकवादी अर्ध-ग्लाइडर व पैरा- मोटर्स जैसे उप-पारंपरिक हवाई प्लेटफार्मों का उपयोग कर गणमान्य व्यक्तियों व महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में खतरा उत्पन्न कर सकते हैं।

उन्होंने आदेश में कहा कि ऐसे में 15 अगस्त को देखते हुए हैंग-ग्लाइडर, यूएवी, यूएएस, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, रिमोट से चलने वाले एयरक्राफट, गर्म हवा के बैलून, छोटे आकार के पावर्ड एयरक्राफ्ट, क्वाडकॉप्टर और एयरक्राफ्ट से पैरा जंपिंग रोक लगा दी गई है। ये आदेश 31 जुलाई से लागू हो गया है और 15 अगस्त तक लागू रहेगा। यानि ये ऑर्डर 16 दिनों तक लागू रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें