फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित पशु का मांस ले जाते युवक पकड़ा गया

Fri, 15 Jan 2016 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। धौज चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को प्रतिबंधित पशु का मांस ले जाते हुए पकड़ा। युवक के फरार साथी को पुलिस तलाश रही है। चौकी के हेडकांस्टेबल ने बताया कि वह अलफलाह यूनिवर्सिटी के पास ड्यूटी पर था।
विज्ञापन


इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि दो युवक प्रतिबंधित पशु का मांस लेकर टिकरी खेड़ा की तरफ नहर के रास्ते से गुजरेंगे। इस पर अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ फतेहपुर रोड पर नाकाबंदी कर दी।

कुछ देर बाद एक बाइक पर बोरा लाद कर दो लोग टिकरी खेड़ा की ओर से आते दिखाई दिए। रुकने का इशारा किया तो बाइक मोड़कर वापस भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो दोनों बाइक छोड़कर भागने लगे। एक को दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन


उसके पास से बोरी में प्रतिबंधित पशु का पचास किलो मांस बरामद हुआ। पकड़े गए युवक ने अपना नाम मो. सहीद निवासी टिकरी बताया। भागे साथी का नाम बदरुद्दीन निवासी धौज बताया। सहीद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें