बस स्टैंड के निकट लक्ष्मी एंकलेव में मंगलवार को छेड़छाड़ करने पर महिलाओं ने कार सवार युवक को धुनकर पुलिस को सौंप दिया।
महिलाओं ने आरोपी की कार में तोड़फोड़ भी की। मंगलवार रात लक्ष्मी एंकलेव की महिलाएं खाना खाकर कॉलोनी में टहल रही थीं। महिलाओं के पास एक कार रुकी।
कार सवार युवक ने फब्तियां कसते हुए महिलाओं से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिलाओं के समझाने पर भी युवक हरकतों से बाज नही आया।