पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात पुलिस को एस ब्लॉक चौक मंगोलपुरी पर कार के डिवाइडर से टकराकर पलटने और हादसे में दो युवकों के घायल होने की जानकारी मिली।
सूचना पर पीसीआर कर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को संजय गांधी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि घटना के समय दोनों दोस्त कार से घर जा रहे थे। ऋतिक कार चला रहा था। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल रही है।