फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक भगा रहा था कारः तेज रफ्तार बलेनो डिवाइडर से टकराकर पलटी, एक की मौत, चालक घायल

Sat, 18 Mar 2023 10:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि घटना के समय दोनों दोस्त कार से घर जा रहे थे। ऋतिक कार चला रहा था। 
विज्ञापन
तेज रफ्तार बलेनो डिवाइडर से टकराकर पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजपार्क इलाके में शुक्रवार रात तेज रफ्तार बलेनो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार में सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में लेकर गए। जहां सी ब्लॉक, सुल्तानपुरी निवासी अभिषेक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि ऋतिक की हालत गंभीर बनी हुई है। वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। 

विज्ञापन

पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात पुलिस को एस ब्लॉक चौक मंगोलपुरी पर कार के डिवाइडर से टकराकर पलटने और हादसे में दो युवकों के घायल होने की जानकारी मिली। 
विज्ञापन

सूचना पर पीसीआर कर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को संजय गांधी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि घटना के समय दोनों दोस्त कार से घर जा रहे थे। ऋतिक कार चला रहा था। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें