फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अस्पताल और घर की जिम्मेदारियों के बीच पावरलिफ्टिंग में चमक रहीं प्रीति

विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल में मरीजों की सेवा के साथ खेल मैदान में भी पदकों से नाम रोशन कर रहीं हेड नर्स प
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल में हेड नर्स के पद पर कार्यरत हैं प्रीति, पांच वर्षों से लगातार जीत रही हैं पदक-
विज्ञापन

-अंतर-मंत्रालय प्रतियोगिता में हासिल किया स्वर्ण, दिल्ली स्टेट चैंपियनशिप में जीता रजत
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिनभर अस्पताल में मरीजों की देखभाल, घर की जिम्मेदारियां और फिर खेल के मैदान में पसीना बहाना... इन तीनों के बीच संतुलन बनाकर जैन नगर की प्रीति दूसरों के लिए मिसाल बन गई हैं। सफदरजंग अस्पताल में हेड नर्स के पद पर कार्यरत प्रीति ने हाल ही में अंतर-मंत्रालय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर एक और कामयाबी हासिल की, जबकि दिल्ली स्टेट चैंपियनशिप में उन्हें रजत पदक मिला। सफलता का यह सफर प्रीति के लिए आसान नहीं रहा। व्यस्त ड्यूटी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बाद अभ्यास के लिए समय निकालना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। थकान और व्यस्तता के बावजूद उन्होंने खेल के प्रति जुनून और समर्पण से जिम्मेदारियों को कभी सपनों की राह में बाधा नहीं बनने दिया।
विज्ञापन

पांच वर्षों से जारी है पदक जीतने का सिलसिला
प्रीति की खेल यात्रा वर्ष 2023 में इंटर-मिनिस्ट्री पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने के साथ और मजबूत हुई। बीते वर्ष ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज नेशनल प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता, जबकि इस वर्ष अंतर-मंत्रालय प्रतियोगिता में गोल्ड और दिल्ली स्टेट चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। पिछले पांच वर्षों से वह राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर लगातार पदक जीत रही हैं। रेलवे के कोच देवेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहीं प्रीति मरीजों की सेवा को जिम्मेदारी और खेल को अपनी पहचान मानती हैं। उनकी कहानी दिखाती है कि संतुलन और मेहनत से महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें