फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पॉलिसी बाजार पर भी बिकेगा ये लाइफ इन्शोरेंस

Thu, 14 Aug 2014 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
अब पॉलिसी बाजार डॉट कॉम के जरिए बजाज अलियांज लाइफ इन्शोरेंस बिकेगी। इसके लिए बुधवार को गुड़गांव में दोनों कंपनियों के बीच समझौता हुआ। इस साझेदारी का मकसद ऑनलाइन इन्शोरेंस मार्केटिंग को बढ़ाना है।
विज्ञापन


बजाज अलियांज लाइफ इंश्योरेंस के एमडी एवं सीईओ अनुज अग्रवाल कहना है कि ऑनलाइन पॉलिसी के लिए युवा सबसे अधिक आ रहे हैं। सर्वे के मुताबिक 84 फीसदी लोग ऑनलाइन पॉलिसी का अध्ययन करके ऑफलाइन मोड से खरीद रहे हैं। इसके लिए पॉलिसी बाजार डॉट कॉम बेहतरीन काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि इसी के साथ हमारा लक्ष्य टीयर-2 और टीयर-3 के शहरों तक पहुंचना है। वहां अब भी लोगों को इंश्योरेंस का मतलब केवल एलआईसी लगता है। इसके लिए छह नए प्रोड्क्ट भी लांच किए जाएंगे। इनमें आई सेक्योर, गारंटी अश्योर, लाइफ लांग अश्योर और फ्यूचर गेन के अलावा दो यूनिट लिंक प्लान शामिल हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: झंडे के धंधे के लिए तिरंगे का अपमान

पॉलिसी बाजार के सीईओ और सह-संस्थापक याशीश दहिया ने बताया कि अब वेबसाइट पर ग्राहकों को बजाज अलियांज लाइफ इन्शोरेंस के उत्पादों के बारे में भी जानकारी मिलेगी। पॉलिसी की तुलना कर खरीद सकते हैं।

बजाज अलियांज लाइफ इन्शोरेंस प्राइवेट जीवन बीमा कम्पनियों में यह पहली ऐसी कंपनी है जिसके पास एक ऑनलाइन युनिट-लिंक्ड उत्पाद है। बजाज अलियांज लाइफ इन्शोरेंस के पास नॉलिज कैप्सूल्स खण्ड, कैलक्यूलेटर्स, लाइव चैट विकल्प जैसे उपकरण इसकी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं जो ऑनलाइन बिक्री में सहायक हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें