भारी सुरक्षाबलों के बीच जुम्मे की नमाज पढ़ी
वहीं दूसरी तरफ आज शुक्रवार को अतिक्रमण वाले इलाके में जुम्मे की नमाज हुई। तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद पर जुम्मे की नमाज भारी सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच पढ़ी गई। बताया जा रहा है कि 30 से 35 लोगों ने फैज ए इलाही मस्जिद में की नमाज अदा की।
अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान हुआ था बवाल
मध्य दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित दरगाह फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास मंगलवार को अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान शरारती तत्वों ने हिंसा कर दी थी। करीब 150 से 200 उपद्रवियों ने देर रात पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें क्षेत्र के थाना प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।