फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बढ़ा गांव में गंदे पानी से मिलेगी राहत, 7.25 करोड़ रुपये से बनेगा एसटीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। सिकंदरपुर बढ़ा गांव के लोगों को जल्द ही गंदे पानी की समस्या से राहत मिलेगी। निगम गांव में 3 एमएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाएगा। इस पूरी योजना पर करीब 7.25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निगम इसके लिए तैयारी कर रहा है।



गांव में सीवर लाइन डालने का काम तेजी से अंतिम चरण में है। सीवर लाइन पूरी होने पर घरों का गंदा पानी सीवर के जरिये एसटीपी तक पहुंचेगा। यहां पानी को साफ करके दोबारा उपयोग किया जाएगा। निगम की योजना के अनुसार, साफ किए गए पानी का इस्तेमाल ग्रीन बेल्ट और अन्य जरूरी कामों में होगा। इससे गंदा पानी खुले में बहने से रुकेगा और पानी का सदुपयोग भी हो सकेगा। निगम जल्द ही इस काम के लिए टेंडर जारी करेगा। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने बताया कि गांव में गंदे पानी के कारण काफी परेशानी होती है। बारिश के दिनों में हालात और खराब हो जाते हैं। गलियों में पानी भरने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। वहीं, गंदे पानी के जमा होने से बीमारियां फैलने का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर बढ़ा गांव में सीवर लाइन डालने का काम अंतिम चरण में है। गांव में तीन एमएलडी क्षमता का एसटीपी बनाने की भी योजना है। इसके लिए जल्द टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। एसटीपी बनने से सीवर के गंदे पानी को साफ किया जाएगा और इस पानी का इस्तेमाल ग्रीन बेल्ट सहित अन्य कार्यों में किया जा सकेगा। - मनदीप धनखड़, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम मानेसर

-
दीपक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें