फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: वकीलों के समर्थन में उतरी आप, वकीलों पर कार्रवाई को बताया गलत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहदरा थाने में वकीलों से मारपीट का आरोप, सौरभ भारद्वाज ने एकजुटता की अपील की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा पुलिस थाने में वकीलों के साथ कथित मारपीट और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के मामले ने दिल्ली में राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने इस मामले में सभी वकीलों से एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने वकीलों की शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उनके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया। भारद्वाज ने बार काउंसिल और बार एसोसिएशन से भी वकीलों के समर्थन में आवाज उठाने की मांग की।
विज्ञापन


आप के प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि शाहदरा थाने में कुछ वकील कथित तौर पर इस शिकायत के सिलसिले में पहुंचे थे कि पुलिस ने पैसे लेकर आरोपियों को छोड़ दिया। वकीलों का आरोप है कि थाने में उनके साथ मारपीट की गई और बाद में पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी। इस कार्रवाई से नाराज वकील हड़ताल पर हैं। भारद्वाज ने इस मामले की तुलना एक महिला पत्रकार से जुड़े कथित छेड़छाड़ के मामले से की। उन्होंने आरोप लगाया कि उस प्रकरण में भी पुलिस ने संबंधित एसीपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग पर कार्रवाई नहीं की और बाद में महिला पत्रकार के खिलाफ जातिसूचक गालियां देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। उन्होंने कहा कि उस समय बार काउंसिल और बार एसोसिएशन को पत्रकार के समर्थन में खड़ा होना चाहिए था। आप नेता ने कहा कि वकील देश के स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर विभिन्न जन आंदोलनों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। ऐसे में उन्हें अपने अधिकारों और न्याय के सवाल पर एकजुट रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें