फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जो प्रोजेक्ट पास हो जाता है, उस पर अनशन करते हैं बाबा’

Tue, 31 Mar 2015 07:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में जनहित को लेकर उठाई जा रही मांग को भी केंद्र के एक जिम्मेदार मंत्री उसे ड्रामे का नाम दे रहे हैं। एक तरफ तो पल्ला पुल निर्माण को लेकर अपने समर्थकों के साथ बाबा रामकेवल ने आमरण अनशन किया, वहीं गुर्जर ने उनकी नियत पर ही सवाल खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


जिस काम को लेकर सांसद को खुद पहल करनी चाहिए उसी के लिए उन्हीं के संसदीय क्षेत्र के लोगों को आमरण अनशन तक करना पड़ रहा है। पर, सांसद है कि उन्हें ड्रामेबाजी करार दे रहे हैं। मंगलवार को नगर निगम सभागार में जिला सतर्कता एवं निगरानी कमेटी की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पल्ला पुल के  निर्माण कार्य की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। बाबा रामकेवल धरने के नाम पर ड्रामा करते हैं। जो प्रोजेक्ट पास हो जाता है, उसी को लेकर धरने पर बैठ जाते हैं। मंत्री ने कहा कि बाबा ने खुद ही नगर निगम की जमीन पर कब्जा कर रखा है।

उन्हें इस ड्रामेबाजी को छोड़कर अन्य समस्याओं को लेकर भी धरना देना चाहिए। ज्ञात हो कि बाबा रामकेवल जनसमस्याओं को लेकर पहले भी कई बार धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन कर चुके हैं। कांग्रेस के राज में यही भाजपाई उन्हें समर्थन देते थे। अब भाजपा की सरकार बनने पर पार्टी नेताओं के लिए बाबा आंख की किरकिरी बन चुके हैं। उधर बाबा रामकेवल का कहना है कि यदि मंदिर निगम की जमीन पर बना है तो उसे तत्काल तोड़ देना चाहिए। जब हम घर त्यागने को तैयार हैं तो मंदिर क्या चीज है। यदि मंत्री को सामाजिक हित की इतनी ही चिंता थी तो धरना शुरू होने पर उन्हें आकर जनता को मीडिया के माध्यम से बताना चाहिए था। वह अपनी नाकामी को छुपा रहे हैं।
विज्ञापन


टोल टैक्स पर मंत्री का यू-टर्न
- चुनाव से पहले टोल टैक्स को जजिया कर बताने वाले भाजपा नेता गुर्जर के सरकार में आने के बाद सुर बदल गए। अब वह टोल हटाने के मुद्दे को असंभव बता रहे हैं। एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि पहले उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। जब मंत्रालय में जाकर देखा तो पता चला कि कंपनी बीओटी (बिल्ट, ऑपरेट, ट्रांसपर) की नीतियों के अनुसार ही टैक्स वसूल रही है। यानी टोल कंपनी की पैरोकारी करते हुए कहा कि जिस कंपनी ने करोड़ों रुपये लगाकर टोल बनाया है, जब तक वह वसूल नहीं करेगी तब तक उसका खर्च कहां से निकलेगा। इस लिए टोल टैक्स खत्म नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि धरना देने से यदि टोल टैक्स हट सकता है तो बाबा को धरना देना चाहिए। हम उनके साथ हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें