फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 'बाबा का ढाबा' के मालिक कांता प्रसाद ने खोला नया रेस्त्रां, मदद के लिए लोगों का शुक्रिया अदा किया 

Mon, 21 Dec 2020 06:49 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बाबा का ढाबा वाले कांता प्रसाद ने खोला अपना रेस्टोरेंट - फोटो : एएनआई
हाल ही में सोशल मीडिया पर मशहूर हुए 'बाबा का ढाबा' के मालिक कांता प्रसाद ने दिल्ली के मालवीय नगर में नया रेस्त्रां शुरू किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम बहुत खुश हैं, भगवान ने हम पर कृपा की है। मैं लोगों को हमारी मदद करने के लिए शुक्रिया करता हूं और अपील करता हूं वो हमारे रेस्त्रां में आएं। हम यहां भारतीय और चाइनीज व्यंजन बनाते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
बाबा का ढाबा वाले कांता प्रसाद ने खोला अपना रेस्टोरेंट - फोटो : एएनआई
हालांकि कांता प्रसाद ने यह साफ किया है नए रेस्त्रां के साथ ही पुराना बाबा का ढाबा भी चलता रहेगा। जिस यूट्यूब व्लॉगर गौरव वासन ने बाबा का ढाबा मशहूर किया उसके साथ कांता प्रसाद का कोई मनमुटाव नहीं है। कांता प्रसाद ने कहा कि वह चाहते हैं कि गौरव उनके रेस्त्रां में आकर खाना खाएं क्योंकि ये जो कुछ संभव हुआ है उनके चलते ही हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
बाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद - फोटो : ANI
दरअसल कांता प्रसाद ने गौरव वासन पर उनके ढाबे के लिए मिले दान के पैसे की हेराफेरी करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद गौरव ने कुछ दस्तावेज दिखाते हुए आरोपों को सिरे से खारिज किया था। वहीं हाल में कांता प्रसाद और गौरव दोनों ने पुलिस में शिकायद की उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है।

4 of 5
बाबा का ढाबा वाले कांता प्रसाद ने खोला अपना रेस्टोरेंट - फोटो : एएनआई
अपना नया रेस्त्रां खुलने से कांता प्रसाद इतने खुश थे कि उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा कि यह सब सपने जैसा है। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनके जीवन में ये दिन आएगा और वह कोई रेस्त्रां खोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाबा का ढाबा वाले कांता प्रसाद ने खोला अपना रेस्टोरेंट - फोटो : एएनआई
कांता प्रसाद के नए रेस्त्रां और पुराने ढाबे की दूरी लगभग पांच मिनट है। रेस्टोरेंट के लिए कांता प्रसाद ने किराए पर जगह ली है। यहां उन्होंने दो शेफ और एक सहायक रखा है। कांता प्रसाद अपना ढाबा भी चलाएंगे और रेस्त्रां चलाने में उनके बेटे मदद करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें