फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today: 3.9 डिग्री के साथ 19 दिसंबर बना सीजन का सबसे ठंडा दिन, धूप निकलेगी पर जारी रहेगी ठिठुरन

Sat, 19 Dec 2020 01:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली में आज का मौसमः बढ़ी सर्दी - फोटो : पीटीआई
पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं से लगभग एक हफ्ते से दिल्ली-एनसीआर के लोग ठिठुर रहे हैं। आज दिल्ली के सफदरजंग केंद्र पर न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही 19 दिसंबर की सुबह सीजन की सबसे ठंडी सुबह बन गई है। हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा है, तेज धूप निकल रही है, इसके बावजूद ठंड से बहुत ज्यादा राहत नहीं मिलेगी। वहीं बात अगर दिल्ली के प्रदूषण की करें तो दिल्ली-एनसीआर के अधिकतर इलाकों में प्रदूषण की स्थिति कुछ बेहतर है। ज्यादातर इलाकों में वायु प्रदूषण खराब स्तर पर बना हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली में सर्दी - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दो दिन बाद ठंड से राहत मिल सकती है। 21 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से दिल्ली पहुंचने वाली हवा दक्षिण दिशा से चलेगी। इससे न्यूनतम तापमान बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : पीटीआई
शुक्रवार को गुरुग्राम में न्यूनतम पारा पहुंचा 3 डिग्री
गुरुग्राम में ठंड से लोग ठिठुरते नजर आए। शुक्रवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा और न्यूनतम तापमान कम होकर 3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले 10 दिन में ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दिसंबर के शुरुआती दिनों में पिछले वर्षों के मुकाबले इस वर्ष ठंड का असर काफी कम था, लेकिन 10 दिसंबर के बाद हालात बदलने लगे। अब स्थिति यह है कि कड़ाके की ठंड में लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। हालांकि, अन्य दिनों के मुकाबले शुक्रवार को सुबह से ही अच्छी धूप खिली थी, लेकिन सर्द हवाओं के कारण ठंड से लोग परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर में हवाओं के मंद पड़ने व अच्छी धूप होने से ठंड का असर कुछ कम हुआ, लेकिन दिन ढलते ही फिर से स्थिति पहले जैसी हो गई। कड़ाके की ठंड के कारण सुबह के समय कार्यालय व अपने-अपने काम पर जाने वाले नौकरीपेशा, मजदूर को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें